Best of Indian Cinema 2024: Kartik Aaryan, Allu Arjun’s Pushpa 2, and Vijay Sethupathi’s Top Performances

Best of Indian Cinema 2024: Kartik Aaryan, Allu Arjun's Pushpa 2, and Vijay Sethupathi's Top Performances

Kartik Aaryan’s 2024 Box Office Performance

साल के आखिरी दिनों में बेहतरीन और दमदार परफॉर्मेंस की बात करें तो 2024 को कार्तिक आर्यन ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से खत्म किया है। इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में उनकी दो फिल्में शामिल हैं, चंदू चैंपियन और भूल भुलैया थ्री। इन दोनों ही फिल्मों में कार्तिक ने अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया, साबित करते हुए कि वह सिर्फ रोमांटिक हीरो नहीं बल्कि हर जोनर में फिट होने वाले एक बेहतरीन एक्टर हैं।

Chandu Champion and Bhool Bhulaiyaa 3: 2024’s Biggest Hits

2024 में कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म चंदू चैंपियन आई थी। इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया। वहीं, 2024 में कार्तिक आर्यन की दूसरी फिल्म भूल भुलैया थ्री आई और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और रोमांटिक फ्लेवर से फिर से साबित किया कि वह किसी भी जोनर में माहिर हैं। भूल भुलैया थ्री के क्लाइमेक्स में कार्तिक आर्यन के परफॉर्मेंस की पूरी दुनिया ने तारीफ की।

Kartik Aaryan’s Upcoming Box Office Ventures

2024 में तो कार्तिक आर्यन ने पूरी तरह से धूम मचाई, लेकिन 2025 और 2026 में भी उनकी बड़ी-बड़ी फिल्में आने वाली हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के साथ में उन्होंने एक फिल्म अनाउंस की है, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद है। कार्तिक आर्यन ने 2024 में राज किया और आने वाले सालों में भी वह बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा नाम बनाने वाले हैं। इस समय कार्तिक आर्यन इंडियन सिनेमा के नंबर वन सेल्फमेड सुपरस्टार बन चुके हैं।

Vijay Sethupathi’s Maharaja: India and China Box Office Success

2024 में विजय सेतुपति की महाराजा में उनका परफॉर्मेंस काफी इंपैक्टफुल था। उनकी नेचुरल एक्टिंग स्टाइल और उनका इंटेंस अवतार लोगों को बहुत पसंद आया। इसके चलते ही महाराजा फिल्म इंडिया में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर रही। साथ ही साथ चाइना में भी उस फिल्म को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। विजय सेतुपति ने महाराजा, एक कम बजट की फिल्म से लोगों को इतना एंटरटेन किया जो कि हजार करोड़ की फिल्म भी नहीं कर पाती।

Allu Arjun’s Pushpa 2: Indian Cinema’s Biggest Blockbuster

2024 में अल्लू अर्जुन ने भी सबको अपना दीवाना बनाया। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा टू में अपने स्वैग और एक्शन से सबको पागल कर दिया। देखते ही देखते उनकी पुष्पा टू इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा टू में शानदार स्वैग और बढ़िया परफॉर्मेंस देखकर बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़े। आने वाले समय में भी अल्लू अर्जुन पूरी तरह से इंडियन सिनेमा पर राज करेंगे।